फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में बीडीसी बैठक का बहिष्कार

Thu, 30 Aug 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग में बीडीसी बैठक का बहिष्कार करने के बाद धरने में बैठे प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों की एसआईटी जांच कराने के विरोध में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक का बहिष्कार किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच नहीं रोकी गई तो वह 10 सितंबर को सामूहिक इस्तीफा देंगे। प्रधानों के विरोध के चलते मुख्य विकास अधिकारी समेत विभागीय अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक थी। इसके चलते मुख्य विकास अधिकारी वंदना समेत जल संस्थान, लोनिवि, पीएमजीएसवाई और अन्य विभागों से अधिकारी ब्लॉक पहुंचे। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चारू पंत के नेतृत्व में प्रधानों ने एसआईटी जांच का विरोध करते हुए बैठक का बहिष्कार कर नारेबाजी शुरू कर दी।

विरोध के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया। प्रधानों ने बाद में मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एसआईटी जांच को रद्द करने की मांग उठाई। उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर विरोध-प्रदर्शन भी किया। इस दौरान ललिता प्रसाद नागिला, नंदन राम, उमा पंचपाल, त्रिलोक सिंह आदि थे।
विज्ञापन


बैठक की जानकारी नहीं देने से विधायक नाराज
बेड़ीनाग। बीडीसी बैठक की जानकारी नहीं देने पर विधायक मीना गंगोला नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि बैठक की जानकारी न तो जन प्रतिनिधियों को दी जाती है और न मीडिया कर्मियों को ही। कहा कि खंड विकास अधिकारी की ओर से उन्हें बैठक की कोई जानकारी नहीं दी गई। विधायक ने कहा कि ब्लॉक में चल रहे विधायक निधि के कार्यों के भुगतान भी नहीं हो रहे हैं। कहा कि मनरेगा के 150 स्टीमेट भी रोके गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में कोई दिलचस्पी नहीं ली जा रही है। कहा कि इन सभी मामलों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें