फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के मुक्केबाजों ने वृंदावन में जीते तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक

Fri, 12 Sep 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
वृंदावन में मेडल के साथ पिथौरागढ़ के मुक्केबाज। स्रोत:खेल विभाग।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के मुक्केबाजों ने यूपी के वृंदावन में परचम लहराया है। क्षेत्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के तीन मुक्केबाजों ने स्वर्ण तो तीन ने रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी अनपू बिष्ट ने बताया कि वृदांवन में आठ से 10 सितंबर तक आयोजित क्षेत्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिला खेल कार्यालय के अधीन संचालित जोहार खेल मैदान मुनस्यारी में प्रशिक्षण ले रहे छह मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में तरुण बोरा और सागर सिंह ने स्वर्ण पदक जबकि विकास ज्येष्ठा ने रजत पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में कृष्णा राणा और सागर कोहली ने रजत, अंडर-19 बालक वर्ग में अजय वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।
बताया कि तरुण बोरा, सागर सिंह और अजय वर्मा का चयन अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के हुआ है। तीनों मुक्केबाज छह से आठ अक्तूबर को चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिग संघ के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, देवी चंद, जर्नादन सिंह वल्दिया, राजेंद्र सिंह जेठी, प्रकाश जंग थापा, विजेंद्र मल्ल, निखिल महर, सुनीता मेहता सहित कई खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें