फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर नेहा का गोल्डन पंच

विज्ञापन
एशियन एकेडमी में नेहा कसनियाल का स्वागत करते प्रबंधक स्वामी वीरेंद्रानंद। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एशियन एकेडमी स्कूल की छात्रा नेहा कसन्याल ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

नेहा ने 15 से 21 अक्टूबर तक आयरलैंड में आयोजित ट्रेनिंग टूर प्रतियोगिता में बैंकाक की बॉक्सर को 3-2 से पराजित कर स्वर्ण पर कब्जा किया। वहीं पांच से 18 नवंबर तक मंगोलिया में आयोजित मंगोलिया एशियन चैंपियनशिप में 60 किलो भार वर्ग में कोरिया की प्रतिद्वंद्वी को 3-2 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नेहा की इस उपलब्धि पर विद्यालय में उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नेहा ने बताया कि उक्त प्रतिस्पर्धा में देश से 10 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में भारत को पांच स्वर्ण और तीन कांस्य पदक भारत को मिले। नेहा ने प्रतियोगिता में प्रथम वरीयता हासिल की। नेहा जिला मुख्यालय से लगे नैनीसैनी गांव की है। उनके पिता शंकर सिंह सेना में सूबेदार मेजर के पद पर तैनात हैं जबकि मां सुमन कसन्याल गृहणी हैं। नेहा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक स्वामी विरेंद्रानंद और इंडिया के बाक्सिंग कोच भाष्कर ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें