फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क निर्माण के दौरान आवासीय भवन पर गिरे बोल्डर

Tue, 30 Apr 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़) । निर्माणाधीन एलागाड़-जुम्मा मोटर मार्ग निर्माण के दौरान गिरे बोल्डर से आवासीय भवन और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में लापरवाही के कारण सात परिवार खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

इंद्र राम, मनीराम, सुरेश राम, विनोद राम, कुंवर राम, अर्जुन कुमार, प्रेम कुमार, मगन राम, गोपाल राम, लक्ष्मण राम ने कहा है कि पीएमजीएसवाई की ओर से वर्तमान में एलागाड़ से जुम्मा तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। 25 और 26 अप्रैल की रात निर्माण के दौरान गिरे बोल्डरों से आवासीय भवन, शौचालय, स्नानागार और कृषि भूमि को भारी क्षति पहुंची है। मकान की छत पर बोल्डर गिरने से छत ध्वस्त हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पत्थर गिरने से उन्हें हर समय जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपकर शीघ्र इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने धारचूला के उपजिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपकर एकला चौकी तोक से आगे को कटिंग से पहले सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो जान माल का खतरा हो सकता है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से स्थलीय जांच की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें