फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पंगावे में आए बोल्डर और मलबे को हटाया, आवाजाही शुरू

Wed, 19 Mar 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
दारमा घाटी के पंगावे में सड़क खुलने पर गुजरता वाहन। स्रोत : बीआरओ
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। जनपद के चीन सीमा से सटे गांवों में हीरक परियोजना के तहत बीआरओ की दारमा घाटी में 67, व्यास घाटी में 65 आरसीसी और मुनस्यारी में 14 बीआरसीसी ग्रिफ सड़क निर्माण कार्य में जुटी है। पिछले दिनों दारमा और व्यास घाटी में छह फुट से अधिक बर्फबारी के चलते सड़क पर आवाजाही बंद होने से सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं। हीरक परियोजना के मुख्य अभियंता एसपी कोलिपे (विशिष्ट सेवा मेडल) ने दस हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे अधिकारियों और मजदूरों की सराहना की है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी कमान अधिकारियों को समय-समय पर मौके में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कमांडर कर्नल प्रशांत सिंह और ओसी सौरभ कुमार ने दारमा घाटी के सोबला-ढाकर सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बुधवार को पंगावे में आए बोल्डर और मलबे को हटाकर आवाजाही शुरू करा दी है। अन्य जगहों पर सड़क पांच दिन में खुलने की उम्मीद जताई है।
सोबला-ढाकर सड़क कुल 46 किमी सड़क पर 22 किमी तक वाहनों की आवाजाही शुरू होने से सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों को राहत मिली है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को युसुंग ग्लेशियर प्वाइंट में सड़क पर से बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है। दीलिंग दरमा सेवा समिति अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल ने बताया कि कड़ाके की ठंड में बीआरओ सड़क खोलने में जुटी है।
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारु
धारचूला। पिछले दिनों कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग तवाघाट-लिपुलेख के छियालेख से गुंजी के बीच भारी बर्फबारी होने से सड़क बंद हो गई थी। 65 आरसीसी ग्रिफ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को सड़क पर से बर्फ हटाकर आवाजाही शुरू करा दी है। यातायात शुरू होने से सीमा की सुरक्षा में लगे कार्मिकों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें