फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बंगापानी बाजार में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दुकान क्षतिग्रस्त

Tue, 24 Jun 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बंगापानी बाजार में बोल्डर गिरने से क्षतिग्रस्त दुकान का शटर। संवाद
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय के मुख्य बाजार में मंगलवार तड़के चार बजे पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। इससे एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान का शटर तथा भीतर रखा काउंटर टूट गया। यदि दिन के समय बोल्डर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


सीमांत जिले में बारिश ने आफत मचानी शुरू कर दी है। मवानी दवानी निवासी जयपाल सिंह रावत मंगलवार की सुबह जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। क्षतिग्रस्त शटर को खोलने में उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उनकी सूचना पर कानूनगो धनी लाल और राजस्व उपनिरीक्षक पूजा चौहान ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
कानूनगो ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। जिस जगह पर पहाड़ी से बोल्डर गिरा, उसके नजदीक एसबीआई का एटीएम है। यहां हर रोज बड़ी संख्या में लोग नकदी निकालने के लिए पहुंचते हैं। यहां स्थित रतपतिया मंदिर में हर रोज 200 से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। संयोग से मंगलवार तड़के पहाड़ी से बोल्डर गिरा। यदि दिन के समय यह गिरता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन


बोल्डर गिरने से चाचा-भतीजे की हो चुकी है मौत

मुख्य बाजार में पहाड़ी से बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है। वर्ष 2015 में भी एक बोल्डर दुकान में घुस गया था। उस घटना में दुकान का संचालन कर रहे चाचा-भतीजे की बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस तरह की घटना के अब दोबारा होने से बाजार में रहने वाले लोगों और व्यापारियों में दहशत है। व्यापारियों का कहना है कि कई बार प्रशासन से पहाड़ी का सर्वे कराकर इसका ट्रीटमेंट करने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें