फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों से भुगतान लेने वालों की फिर उमड़ी भीड़

Sat, 19 Nov 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में रुपए लेने के लिए लगी लोगों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के बैंकों में शनिवार को भुगतान लेने वालों की भीड़ फिर उमड़ गई। अभी बैंक ज्यादा रकम दे पाने की स्थिति में नहीं हैं। अधिक से अधिक दस हजार रुपए तक का काउंटर से भुगतान मिल रहा है। अधिकांश बैंकों में दो हजार का नोट पहुंच गया है। इसे एटीएम में डालने की सुविधा नहीं है। इस कारण लोग काउंटर से ही पैसा लेने के लिए भारी जद्दोजहद में हैं।
विज्ञापन


स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में शनिवार को काफी भीड़ लगी रही। रविवार को बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसे देखते हुए भी लोग अपने खर्च के लिए बैंक से पैसे निकालने के लिए उमड़ पड़े। स्टेट बैंक के कैश अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि बैंक के पास फिलहाल पैसा उपलब्ध है। एक-दो दिन में रिजर्व बैंक से नए नोट पहुंचने की उम्मीद है। इस राशि को स्टेट बैंक जिले की अपनी सभी शाखाओं तक पहुंचा देगा। अगले हफ्ते स्थिति और सामान्य होने लगेगी।

ओरियंटल बैंक आफ कामर्स में भी शनिवार से नए नोट मिलने लगे हैं, लेकिन भुगतान की राशि को चार-पांच हजार से अधिक नहीं किया गया है। आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर घनश्याम भट्ट ने बताया कि उनके बैंक का एटीएम और कैश काउंटर लगातार भुगतान दे रहा है। लोगों की भीड़ अधिक होने से एटीएम का पैसा दो-तीन घंटे में समाप्त हो रहा है। अभी हालात सामान्य नहीं हैं, लेकिन लोगों के पास अब थोड़ा पैसा होने लगा है।
विज्ञापन


छोटे नोटों का संकट पैदा होगा
पिथौरागढ़। शनिवार को अधिकांश लोगों की जेब में दो हजार का नोट तो आ गया है, लेकिन छोटे नोटों की समस्या से बड़े नोट को चलाने में दिक्कत आ रही है। थोक व्यापार का काम करने वाले बड़े व्यापारियों के पास छोटे नोट पहुंच रहे हैं लेकिन वह भी सावधानी से उसका उपयोग कर रहे हैं। स्टेट बैंक के कैश अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि बैंक में छोटे नोट और सिक्के उपलब्ध हैं। भुगतान में लोगों को छोटा नोट और सिक्के दिए जा रहे हैं। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि बाजार में अब धीरे-धीरे छोटा नोट आने लगा है और कुछ दिन में रुटीन में आ जाएगा। फिलहाल ग्रामीण इलाकों के बैंकों में नई करेंसी न पहुंचने से सिर्फ छोटे नोट और सिक्के ही मिल रहे हैं।

डीडीहाट में अर्धसैनिक बलों के जवान परेशान
डीडीहाट। नोटबंदी का असर आईटीबीपी, एसएसबी के जवानों पर व्यापक रूप से पड़ा है। घर से दूर ड्यूटी दे रहे यह जवान बैंकों के चक्कर काटने में लगे हैं। नगर में छह एटीएम में से सिर्फ दो एटीएम सुबह दो घंटे के लिए चल पा रहे हैं। स्टेट बैंक से छोटी करेंसी को एक या दो हजार रुपए से अधिक का भुगतान नहीं हो पा रहा है। यूनियन बैंक और बैंक आफ बड़ौदा में पैसा नहीं है। पंजाब नेशनल बैंक से शनिवार को लोगों को भुगतान किया गया। हर व्यक्ति को अधिकतम सात हजार रुपए की राशि दी गई। इधर, लोगों का कहना है कि बैंकों से 100, 50, 20, 10 के जो नोट मिल रहे हैं, वह इतने पुराने हैं कि ज्यादा जोर से पकड़ने पर फटने का डर लग रहा है। ग्रामीण अंचलों के बैंकों की हालत बेहद खराब है। लोगों को पैसा नहीं मिल पा रहा है। उम्मीद के साथ बैंक पहुंचने वाले निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें