पिथौरागढ़। वर्ल्ड विजन पब्लिकेशन की ओर से एशियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय पुस्तक मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला सोमवार से शुरू हो गया है। स्कूल ऑडिटोरियम में छात्र अभय चिलकोटी ने मेले का शुभारंभ किया। मेला छह जुलाई तक जारी रहेगा।
पुस्तक मेले में कलर बुक्स, उपन्यास, मैथ्स, साइंस ओलंपियाड, इनसाइक्लोपीडिया, ऑटोबायोग्राफी, स्पोर्ट्स, विज्ञान समेत प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी। स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह पाल ने वर्ल्ड विजन पब्लिकेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तकों को मानव का सच्चा मित्र बताया। कहा कि छात्रों को अकादमिक पुस्तकों के साथ अन्य अच्छी किताबें भी पढ़नी चाहिए।