भारतीय सीमा से लगे नेपाल के दार्चुला में एक बालक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। जानकारी के मुताबिक दार्चुला के मल्लिकार्जुन गांव पालिका वार्ड नंबर तीन भौतड़ी गांव के पुष्कर राम टम्टा (11) का शव घर से 20 मीटर दूरी पर पेड़ से लटका मिला।
जिला प्रहरी कार्यालय दार्चुला के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक कांतीराज जोशी ने बताया कि मृतक बालक लटिनाथ आधारभूत विद्यालय चौड़ में कक्षा चार का छात्र था। उसके पिता रोजगार के सिलसिले में भारत में कार्य करते हैं। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।