फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: ओल्ड लिपुपास में कैलाश दर्शन को जा रहे यात्री की मौत, 45 मिनट तक दिया सीपीआर; इस सीजन चार की जान गई

Fri, 13 Nov 2026 04:34 PM IST
Heera शालू दताल

सार

तिब्बत में स्थित कैलाश पर्वत के दर्शन की इच्छा लेकर अपने परिजनों के साथ ओल्ड लिपुपास जा रहे एक आदि कैलाश यात्री की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन
शिवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिब्बत में स्थित कैलाश पर्वत के दर्शन की इच्छा लेकर अपने परिजनों के साथ ओल्ड लिपुपास जा रहे एक आदि कैलाश यात्री की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। 79 वर्षीय शिवराज सिंह पुत्र धूम सिंह नौसेना (नेवी) से सेवानिवृत्त थे और नाभी गांव के एक होम स्टे में ठहरे हुए थे। शुक्रवार सुबह कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए रवाना होने के दौरान रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। सेना के चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के अनुसार, मेरठ (यूपी) निवासी हाल पता दिल्ली के शिवराज सिंह पुत्र धूम सिंह शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने पुत्र और पोते के साथ ओल्ड लिपुपास के लिए रवाना हुए थे। सड़क से पैदल चढ़ाई चढ़ते हुए करीब 50 मीटर आगे पहुंचने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद परिजनों ने उन्हें मुंह से सांस देने का प्रयास किया और तत्काल नाभीढांग की ओर ले गए। मृतक निजी वाहन से अपने साथ सात लोगों के साथ आए थे, जिनमें तीन पुरुष, तीन महिला और एक बालक शामिल थे।

सुबह करीब 11:05 बजे उन्हें नाभीढांग स्थित सेना के अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच की तो उनकी सांस और नाड़ी नहीं चल रही थी और शरीर भी ठंडा पड़ चुका था। चिकित्सकों ने तत्काल सीपीआर शुरू किया और करीब 45 मिनट तक जीवनरक्षक प्रयास किए गए, लेकिन उनकी हृदय गति दोबारा शुरू नहीं हो सकी। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि इस सीजन यात्रा में ऑक्सीजन की कमी से अब तक कुल चार यात्रियों की मौत हो चुकी है। एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि थाना गुंजी से एक यात्री की मृत्यु की सूचना मिली है। उनका शव धारचूला लाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा और पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। चिकित्सा रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित था और पिछले पांच वर्षों से इन बीमारियों की दवाइयां ले रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें