फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 12454 विद्यार्थी देंगे उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
Board Exams in Pithauragarh
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में हाईस्कूल और इंटर के कुल 12454 विद्यार्थी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं देंगे। इनमें 6431 परीक्षार्थी हाईस्कूल और 6023 विद्यार्थी इंटर के हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 1993 विद्यार्थी कम हैं। पिछले साल यह संख्या 10461 थी। इस वर्ष 12324 संस्थागत और 130 व्यक्तिगत विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी। इनके लिए जिले में 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 3290 बालक और 3073 बालिका संस्थागत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं जबकि 27 बालक और 41 बालिकाएं व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। इंटर में 3053 बालक, 2908 बालिकाएं संस्थागत और 32 बालक व्यक्तिगत और 30 बालिकाएं शामिल हैं।
जीआईसी कनालीछीना अति संवेदनशील
पिथौरागढ़। जीआईसी कनालीछीना अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है जबकि 400 से अधिक छात्र संख्या वाले जीआईसी धारचूला, पय्यांपौड़ी, खेला चौरापाल, पव्वाधार, रांथी, सिनलेख, जुम्मा, उच्छैती, होकरा, कोटा पंद्रहपाला और अधिक दूरी वाले जीआईसी पांगू, मवानी दवानी, तामानौली, बनकोट, गौरीहाट, बलुवाकोट डोर, मुवानी, दौबांस, रोड़ीपाली, डोबाल खेत, दशाईथल को संवेदनशील केंद्र की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले 1993 विद्यार्थी कम हैं। जिले में एक मात्र जीआईसी कनालीछीना परीक्षा केंद्र को अतिसंवेदनशील केंद्र बनाया गया है। - जितेंद्र सक्सेना, सीईओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें