फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने धारचूला विधायक का पुतला फूंका

Mon, 16 Nov 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर चड्ढा चौराहे पर पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

जौलजीबी मेले में हुए प्रकरण को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने हरीश धामी के खिलाफ नारे लगाते हुए चड्ढा चौराहे तक जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा। इसके बाद चौराहे पर विधायक हरीश धामी का पुतला दहन कर विरोध जताया। यहां दायित्वधारी हेमा जोशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व मंडी अध्यक्ष हरीश भट्ट, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, हरिओम शेट्टी, मधु शर्मा, अनीता यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें