फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Sat, 05 Dec 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने शनिवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने वाहन रजिस्ट्रेशन में छह प्रतिशत टैक्स लगाकर वाहन स्वामियों को आर्थिक संकट में डालने का प्रयास किया है। इसके अलावा पेट्रोलियम पदार्थों में भी वैट लगाया गया है। इससे भी कीमतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर बार नए टैक्स लगाकर लोगों की जेब में डालने का काम किया जा रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री 2017 के चुनाव के लिए पैसा एकत्र करने में जुट गए हैं। जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष मनोज सामंत ने कहा कि सरकार गरीब और मध्यम वर्ग के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। पुतला फूंकने वालों में महेश पाठक, कृपाल वल्दिया, किरन महर, नरेश जोशी, हेमराज बिष्ट, विनोद रावत, राकेश रावत, सरफराज अहमद, मनीष महर, राजीव डुंगरियाल, अभिमन्यु खत्री, डीके देवलाल, सत्यप्रकाश यादव, बसंत वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता थे। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि बढ़ाए गए टैक्स वापस नहीं लिए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें