फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोलीहाट में भाजपा की जयश्री को मिली विजय

Tue, 20 Nov 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी जयश्री पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जयश्री पाठक ने कांग्रेस उम्मीदवार सुनीता रावल को 152 मतों से हराया। जयश्री को 830, जबकि सुनीता को 678 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर रही निर्दलीय प्रत्याशी विमला रावल को 663 और चौथे स्थान पर रही गीता बोरा को 653 मत मिले।  

विज्ञापन


भाजपा की जयश्री को पुनौली वार्ड में 87, हनेरा में 140, लाली में 34, पठक्यूड़ा में 300, रावलगांव में 40 और कुंजनपुर वार्ड से 126 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस की सुनीता रावल को पुनौली से 181, बाजार से 189, हनेरा से 38, लाली से 23, पठक्यूड़ा से 56, रावल गांव से 152 और कुंजनपुर से 39 मत मिले। विमला रावल को पुनौली से 151, बाजार से 106, हनेरा से 52, लाली से 13, पठक्यूड़ा से 64, रावलगांव से154 और कुंजनपुर से 123 मत प्राप्त हुए।

गीता बोरा को पुनौली से 29, बाजार से 138, हनेरा से 302, लाली से 74, पठक्यूड़ा से 50, रावलगांव से 22 और कुंजनपुर से 38 मत मिले। कुल 4167 मतदाताओं में से 2941 ने मतदान किया। 27 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया, जबकि 90 मत अवैध पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें