फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट में भाजपा की कमला चुफाल विजयी

Tue, 20 Nov 2018 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
कमला चुफाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की कमला चुफाल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार धाना देवी को 91 मतों से शिकस्त दी। कमला को 1041 और धाना को 957 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस की हेमंती भंडारी 226 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। पार्टी उम्मीदवार की जीत से भाजपाइयों के हौसले बुलंद हैं।  

विज्ञापन


भाजपा की कमला को वार्ड एक में 137, वार्ड दो में 190, वार्ड तीन में 113, वार्ड चार में 158, वार्ड पांच में 144, वार्ड छह में 194 और वार्ड सात में 105 मत प्राप्त हुए। दूसरे नंबर पर रही धाना देवी को वार्ड एक से 178, वार्ड दो 138, वार्ड तीन से 143, वार्ड चार से 213, वार्ड पांच से 91, वार्ड छह से 91, वार्ड सात से 103 मत प्राप्त हुए।

अध्यक्ष पद पर चौथी निर्दलीय उम्मीदवार पुष्पा देउपा को महज 67 मतों से संतोष करना पड़ा। मतदान में 2371 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। पांच मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया, जबकि 75 मत रद्द पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें