फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से रेप की घटना पर भड़के भाजपाई

Tue, 07 Jun 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जाम लगाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा के साथ हुई दुराचार की घटना से आक्रोशित भाजपाइयों ने मंगलवार को नगर में उग्र प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है और पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के बाहर जीआईसी रोड पर कुछ देर तक सांकेतिक जाम लगाया। बाद में कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया और प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह घटना जिले की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का सबसे बड़ा प्रमाण है। यहां पर अब मां, बेटियों की सुरक्षा को खतरा हो गया है। यह प्रदेश सरकार की नाकामी को उजागर करने वाली घटना है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि छात्रा के साथ दुराचार की घटना में कई लोग शामिल थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक ही युवक को पकड़ा है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि इस मुद्दे पर और कानून-व्यवस्था के मामले में लगातार आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री गोपू महर, ललित पंत, राजेंद्र रावत, इंदर लुंठी, देवेंद्र भट्ट, कृपाल वल्दिया, उमा पांडे, सरस्वती धामी, सावित्री जोशी, डीके देवलाल, किशन खड़ायत, धीरज पाटनी, जगदीश जोशी, पुष्कर भाटिया, जितेंद्र नगरकोटी, अभिषेक मिश्रा, गिरीश जोशी, वीरेंद्र शाह, पंकज सौन, ललित जोशी, मनोज कुमार, कवींद्र बिष्ट, गोपाल चंद, हरीश बोरा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें