फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किया प्रदर्शन

Mon, 27 Apr 2015 10:56 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सही तरीके से आकलन करने और जिले के सभी प्रभावित 1672 गांवों को आपदा के दायरे में लाने की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल और जिला प्रवक्ता जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

विधायक चुफाल ने कहा कि राजस्व विभाग नुकसान के आंकड़ों को जानबूझकर कम कर रहा है। कुछ किसानों को 25 से 30 प्रतिशत ही नुकसान दिखाया गया है। जबकि 33 प्रतिशत नुकसान के बाद ही मुआवजा देने का आदेश हुआ है। राजस्व विभाग ने अब तक जो रिपोर्ट तैयार की है उसके अनुसार मात्र 179 गांवों को ही प्रभावित दिखाया गया है जबकि हकीकत यह है कि जिले के हर गांव में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। ऐसे में सभी गांवों को इसके दायरे में लिया जाए। उन्होंने किसानों के ऋण माफ करने, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से प्रतिमाह 40 किलो गेहूं और 30 किलो चावल देने की मांग की है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो किसानों को साथ लेकर व्यापक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत, महामंत्री मनोज सामंत, भीम सिंह कार्की, जिला उपाध्यक्ष मोहन भंडारी, बसंत वर्मा, संजय ग्याला, वीरेंद्र कठायत, पुष्कर कठायत, महेंद्र धामी, मनीष महर आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें