फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीएम पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने फूंका विधायक का पुतला

Thu, 16 Jul 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीएम पर की गई टिप्पणी और कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक हरीश धामी का पुतला फूंका। उन्होंने विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर इसका विरोध जताया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुनस्यारी टैक्सी स्टैंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक हरीश धामी ने सीएम पुष्कर धामी पर अभद्र टिप्पणी की है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर विधायक भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं। विधायक को यह अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक की विधानसभा क्षेत्र में तमाम समस्याएं हैं जिनका निराकरण करने में वह असफल साबित हुए हैं। उन्हें समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। पुतला जलाने वालों में धन सिंह धामी, कविंद्र देवली, प्रदीप रावत, बबलू लोहनी, विक्रम खुन्नू, जगत दानू, कुणाल राठौर, सुरेंद्र सोरागी, महेंद्र राम, भवान मेहरा, रघु मर्तोलिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें