फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बंदर ने काटा, बचने के लिए भागने के दौरान गिरने से पैर टूटा

Sun, 06 Jul 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। कटखने बंदर ने एक किशोर पर हमला कर दिया। बंदर से बचने के लिए भागने के दौरान गिरने से किशोर का पैर टूट गया। उसका बागेश्वर के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नगर के शिव मंदिर के पास रहने वाले 16 वर्षीय अंशुल नेगी पुत्र धीरज सिंह नेगी रविवार देर शाम अपने घर के पास बैठा हुआ था। तभी अचानक एक बंदर ने हमला कर उसके पैर में काट दिया। भागने के दौरान अंशुल के दाएं पैर में गंभीर चोट भी लग गई। परिजन उसे सीएचसी बेड़ीनाग लेकर आए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया है। इसके परिजन बागेश्वर लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने दाए पैर में फैक्चर होने की जानकारी दी। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत और पूर्व प्रधान मंगल सिंह ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग की है। इसके अलावा शीघ्र नगर के बंदरों को पकड़ने की मांग भी की है। युवक के पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार भरण पोषण करता है। पिछले माह में नगर में बंदर ने एक वृद्ध व्यापारी को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें