फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिष्ट इलेवन थल ने खेतभराड़ बॉयज को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

Fri, 31 Jul 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
फोटो 31 पीटीएच 09 पी- थल के डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी खेल मैदान में गोल के लिए जूझते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
थल(पिथौरागढ़)। रोमांच और संघर्ष से भरपूर फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में बिष्ट इलेवन थल और खेतभराड़ बॉयज बांसबगड़ के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां निर्धारित समय तक दोनों टीमें तीन-तीन गोल से बराबरी पर रहीं, अंततः पेनल्टी शूटआउट में बाजी मारकर बिष्ट इलेवन थल ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी खेल मैदान में शुक्रवार को मैच काफी रोमांचक रहा। बांसबगड़ और बिष्ट इलेवन थल की टीम के बीच मुकाबला टक्कर का रहा। मैच का निर्णय पेनल्टी शूट आउट के आधार पर निकाला गया।
बिष्ट इलेवन थल के खिलाड़ियों ने पेनल्टी शूट आउट में पांच गोल दागे। बांसबगड़ की टीम चार गोल ही कर सकी। ऐसे में थल ने 5-4 के अंतर से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। अब बिष्ट इलेवन थल की टीम फाइनल में ओएफसी पिथौरागढ़ से भिड़ेगी।
विज्ञापन

रेफरी राजा जोशी, लाइनमैन पारस कार्की, संजय साह रहे। मैच का आंखों देखा हाल नवराज भैसोड़ा, रिंकू सोरियाल ने सुनाया। यहां आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित सत्याल, सचिव प्रथम बिष्ट, अमन सत्याल, रोहित पंत, करण बिष्ट, शमशेर चंद समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें