फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर बुनियादी ढांचे के निर्देश

Fri, 31 Jul 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं, पीएम पोषण योजना और निर्माण कार्यों पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में पेयजल, शौचालय, विद्युत, बाउंड्री वॉल और मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची गई। डीएम ने कहा कि छात्रों को सुरक्षित व स्वच्छ शैक्षिक वातावरण देना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने संबंधित विभागों को सुविधाओं के अभाव वाले विद्यालयों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। खंड शिक्षा अधिकारियों को जल संस्थान व जल निगम से समन्वय कर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मान सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 764 विद्यालय संचालित हैं। उन्होंने निर्माण व मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया। डीएम ने पीएम पोषण योजना के तहत पौष्टिक भोजन, ड्रॉपआउट दर कम करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
यहां खंड शिक्षाधिकारी भरत जोशी, पाटी संजय भट्ट, बाराकोट कमल भट्ट, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यूडी सुनील दत्ताल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान आरपी डोबवाल डोभाल सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें