फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिष्ट वारियर्स ने सरमोली मुनस्यारी को 14-2 गोल से हराया

Thu, 23 Jul 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल(पिथौरागढ़)। थल चैंपियन ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में बिष्ट वॉरियर्स का एकतरफा जलवा देखने को मिला। टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने अपने तूफानी प्रदर्शन के दम पर सरमोली मुनस्यारी को पूरी तरह पस्त करते हुए 14-0 के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी और शान से सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल की ओर से डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी स्टेडियम में आयोजित मैच का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता दर्पण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। मध्यांतर तक बिष्ट वारियर्स 7 गोल से आगे थी। सेंटर फॉरवर्ड हर्ष महरा ने 8, राइट फॉरवर्ड संजय मेहता ने 4 एवं लेफ्ट फॉरवर्ड प्रथम बिष्ट ने 2 गोल दागे।
सरमोली मुनस्यारी की ओर से दूसरे हाफ में सेंटर फॉरवर्ड संजय ने 2 गोल कर अपनी टीम की कुछ साख बचाई। सरमोली के खिलाड़ियों ने गोल उतारने के काफी प्रयास किए लेकिन बिष्ट वारियर्स के आगे उनकी एक नहीं चली। रेफरी संतोष नित्वाल, लाइनमैन राहुल गिरी एवं नीरज कुमार रहे।
विज्ञापन

यहां अध्यक्ष अमित सत्याल, उपाध्यक्ष राजा जोशी, सचिव प्रथम सिंह बिष्ट, महामंत्री अनिल सिंह कार्की, उप सचिव अमन सत्याल, कोषाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सत्याल, नवराज भैसोड़ा, संजय शाह, नीरज जोशी, करन बिष्ट, योगेश पानू, अमित चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें