फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरमथल में डेढ़ महीने से नहीं आ रहा पानी

Tue, 16 Feb 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,थ्ाल /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यालगांव के बिरमथल तोक में डेढ़ महीने से नलों में पानी न आने से लोग भारी दिक्कत में आ गए हैं। लोगों को कई किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। जल संस्थान को कई बार सूचित करने के बाद भी पेयजल योजना की मरम्मत नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन


बिरमथल निवासी हीरा देवी का कहना है कि विभाग पेयजल लाइन को ठीक करने की दिशा में कदम नहीं उठा रहा है। पानी न आने के बावजूद लोगों को लगातार बिल भेजे जा रहे हैं। कहा कि नलों में पानी न आने से लोग सुबह से शाम तक पानी की ही व्यवस्था करने में लगे रहते हैं।

उधर, जल संस्थान के जेई त्रिवेंद्र चंद्र जोशी का कहना है कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। अगले दो दिन के भीतर पाइप लाइन की मरम्मत कर दी जाएगी। पाइप लाइन की मरमम्त अब तक क्यों नहीं की गई, इसका उनके पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें