फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बोलरो पर पत्थर गिरने से दो बालिकाएं घायल

विज्ञापन
बोल्डर गिरने से जीप के इस तरह परखच्चे उड़ गए। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर मार्ग पर तवाघाट के पास चलती बोलेरो जीप पर पत्थर गिरने से दो बालिकाएं चोटिल हो गईं। दोनों घायल बालिकाओं को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

नेपाल के रापला माल निवासी मदन सिंह ने बताया कि उनके गांव के सात लोग बोलेरो से घर को जा रहे थे। बोलेरे में कुल नौ लोग सवार थे। मंगलवार अपराह्न साढ़े तीन बजे नजंग-तवाघाट सड़क पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया। हादसे में आशना धामी (14) पुत्री बहादुर सिंह और तुलसी धामी पुत्री कल्याण सिंह चोटिल हो गई। अस्पताल के चिकित्सक फुरकान ने बताया कि आशना के सिर पर गंभीर चोट लगी है। उसे 10 टांके लगे हैं। तुलसी के सिर में एक टांका और हाथ में हल्की चोट है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण राम का कहना है कि पहाड़ियों पर जहां-तहां पत्थर लटके हुए है। इनके गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने सीमा सड़क संगठन से लटके बोल्डरों को हटाए जाने की मांग उठाई है। बताया कि तवाघाट से नजंग के बीच सफर बेहद जोखिम भरा है। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह के निर्देश पर एसआई धीरज टम्टा ने मौके पर पहुंच हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें