फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रियांसी को 3-1 से पटखनी देकर बिण ने जीती ट्रॉफी

Sun, 19 Jul 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जय चौमू बाबा फुटबाल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बिण की टीम ने डीवाईसी रियांसी को 3-1 से शिकस्त देकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। कुल 12 टीमों की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक के वड्डा स्थित झोलखेत मैदान में आयोजित फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। उन्होंने दोनों ही टीम को शुभकामनाएं दीं। मुकाबले में बिण के खिलाड़ी शुरुआत से ही रियांसी की टीम पर भारी पड़े।
उन्होंने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डीवाईसी रियांसी की टीम को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। रियांसी के खिलाड़ी अंतिम समय तक गोल उतारने के लिए जूझते रहे लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। मुख्य अतिथि वल्दिया ने टूर्नामेंट की विजेता, उप विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रकाश भंडारी, भाजपा जिला महामंत्री दिवाकर जोशी, अशोक भट्ट, सोनू चंद, कमलेश खड़ायत, महेश पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें