पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में रहने वाले काली कुमाऊं क्षेत्र के 22 युवाओं ने साल के अंतिम दिन जिला अस्पताल के रक्त कोष में रक्तदान कर जीवन दायिनी पहल को आगे बढ़ाया। क्षेत्र के लोग पिछले 24 वर्षों से वर्ष के अंतिम दिन को रक्तदान कर विदाई देते हैं।
रक्त कोष प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अंजू जोशी, अमित जुकरिया, हरिश्चंद्र भट्ट, गिरीश खर्कवाल, चेल्सी खर्कवाल, जगदीश कलखुड़िया, लक्ष्मी दत्त जोशी, संजय खर्कवाल, मुकेश पंगरिया, ललित मोहन गढ़कोटी, दीपक चंद्र जुकरिया, कमल जोशी, विनोद गढ़कोटी, नवीन जोशी, आरती कलखुड़िया, ईश्वर सिंह अधिकारी, कीर्ति पंगरिया, कार्तिक पंगरिया, ललित थ्वाल, अरुण खर्कवाल, महिपाल सिंह और नितिन कलखुड़िया आदि ने रक्तदान किया। रक्त कोष विभाग के राजेंद्र प्रसाद, कुमुद ने सहयोग दिया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। 52वीं बार रक्तदान करने वाले जगदीश चंद्र कलखुड़िया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहां हरीश चंद्र पंगरिया, विद्याधर जोशी, प्रशांत गढ़कोटी आदि थे। संवाद