स्कूल ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्राप्त करती भावना चौहान।
डीडीहाट (पिथौरागढ़) । अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर कक्षा 06 से कक्षा 12 तक की कक्षाओं में नए प्रवेश लेने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया। इस मौके पर कक्षा 11 की छात्रा भावना चौहान को स्कूल ऑफ द ईयर से नवाजा गया। नवल पोखरिया ने छात्रा को ट्राफी प्रदान की।
इस मौके पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्राचार्य डाइट भाष्करानंद पांडे ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रवेशोत्सव में प्रधानाचार्य प्रेम सिंह पापड़ा ने स्कूली बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। अभी इस स्कूल में 221 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष मनोज कुमार, एसएमसी अध्यक्ष सुनीता देवी, रिटायर कैंप्टन नंदन सिंह, डीवाईसी अध्यक्ष संजय पंत, नित्यानंद पाठक, विक्रम बिष्ट, पूरन सिंह कन्याल सहित तमाम शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहें।