फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़गांव का विनोद सेना में अफसर बना

Wed, 15 Mar 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
सैन्य अफसर विनोद भड़ अपने परिजनों के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस तहसील के भड़गांव निवासी सागर सिंह भड़ के छोटे बेटे विनोद कुमार भड़ ने सेना में कमीशन प्राप्त कर लिया है। सागर सिंह खुद सेना के स्पेशल कमांडो फोर्स से रिटायर्ड हैं। उनका बड़ा बेटा मनोज 2014 में ही सेना में अफसर बन गया था। दोनों बेटों ने परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन


सेना के स्पेशल कमांडो फोर्स से रिटायर सागर सिंह भड़ ने बताया कि उनके दोनों बेटों को भारतीय सेना में अफसर बनने की ललक बचपन से ही थी। उनका बड़ा बेटा मनोज कुमार भड़ 2014 में ही सेना में कमीशन प्राप्त कर चुका था। वह आज कैप्टन के पद पर भारतीय सेना को सेवा दे रहा है। उनका छोटा बेटा विनोद कुमार भड़ ने बीटेक की पढ़ाई कर चार माह तक एक प्राइवेट कंपनी में काम किया, लेकिन सेना में कमीशन प्राप्त करने की ललक में विनोद ने बीटेक की डिग्री को छोड़कर सेना के कमीशन की तैयारी शुरू कर दी और कठिन परिश्रम से विनोद ने भरतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर लिया। चेन्नई में 11 मार्च को हुई पासिंग आउट परेड में विनोद भड़ को सेना में लेफ्टिनेंट का पद मिल चुका है। विनोद की माता जीवंती भड़ ने कहा कि उनके दोनों बेटे सेना के अफसर बन गए हैं। उनको अपने परिवार पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें