फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता की जय के नारों से गूंजा कालापानी

विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कालापानी पहुंचे एसएसबी के एसडीजी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट/धारचूला। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के स्पेशल डायरेक्टर जनरल ज्योर्तिमय चक्रवर्ती ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बार्डर आउटपोस्टों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सीमा पार नेपाल में चल रही गतिविधियों की जानकारी भी ली। कालापानी में निरीक्षण के दौरान जवानों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन

एसएसबी के स्पेशल डायरेक्टर जनरल चक्रवर्ती ने धारचूला, गोठी, दोबाट, नजंग, बूंदी, गर्ब्यांग, गुंजी और कालापानी बार्डर आउट पोस्टों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बार्डर आउट पोस्टों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी जवानों को चौकस रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीतकाल में सीमा सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। सीमा पर जो हालात हैं, उनसे निपटना पहली प्राथमिकता में है। इस दौरान उन्होंने बल के जवानों से भी बातचीत की और हौसला बढ़ाया। जवानों को किसी तरह की परेशानी होने पर स्थानीय अधिकारियों को चौबीस घंटों के भीतर समाधान करने को कहा। साथ ही शीतकाल में जवानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। डीआईजी अनुज थपलियाल, कमांडेंट महेंद्र प्रताप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इधर, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के डीजी एसएस देशमुख रविवार सुबह भारत-चीन सीमा पर स्थित चौकियों का निरीक्षण करने के लिए मिलम रवाना हुए। डीजी देशमुख मिलम और दुंग सहित विभिन्न अग्रिम चौकियों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। चीन सीमा पर जिस तरह से तनातनी के हालात बने हुए हैं और नेपाल में चल रही भारत विरोधी गतिविधियों के बाद भारतीय सुरक्षा बलों के उच्चाधिकारियों का यह पहला दौरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें