फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ से सुधरेगी चार सड़कों की हालत

विज्ञापन
पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क में हाटमिक्स करते कंपनी के कर्मचारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट/पिथौरागढ़। जिले की चार सड़कों पर हॉटमिक्स और सुधारीकरण का काम जल्द शुरू होगा। हॉटमिक्स होने के बाद यात्रिओं को बेहतर सड़क मिल सकेगी। लोनिवि पिथौरागढ़ जल्द पिथौरागढ़-झूलाघाट, देवलथल सड़क, एपीएस तिराहे से नैनीसैनी गेट और सिमल्तड़-गोवर्सा सड़क पर हॉटमिक्स का काम शुरू करेगा।
विज्ञापन

जिले की इन सड़कों पर रिपेयरिंग के लिए लोनिवि ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने चारों सड़कों पर हॉटमिक्स, नाली सफाई, कैट आई बोर्ड और सफेद पट्टी के लिए चार करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। स्वीकृत राशि से गड्ढा युक्त सड़कों पर हॉटमिक्स जरूरत के हिसाब से किया जाएगा।
विभाग ने टेंडर जारी कर बिष्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दे दिया है। कंपनी पहले चरण में पिथौरागढ़-जाखनी, विण-वड्डा, बड़ालू, विषखोली के 11.5 किमी में हॉटमिक्स का काम करेगी।
विज्ञापन

कंपनी ने बिसखोली से पिथौरागढ़ की ओर हॉटमिक्स का काम शुरू कर दिया है। अगले चरण में एपीएस तिराहे से नैनी सैनी गेट तक हॉटमिक्स किया जाएगा। हॉटमिक्स होने के बाद लोगों को गड्ढों की समस्या से निजात मिलेगी। इस समय पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर कई जगह गड्ढे बन चुके हैं।
पहले चरण में 7.50 और चार किमी में बीसी और हॉटमिक्स का काम शुरू हो गया है। इसमें नालियों की सफाई कर सड़क पर सफेद पट्टी लगनी है। ये कंपनी अन्य तीन सड़कों पर भी रिपेयरिंग और हॉटमिक्स का काम करेगी।
विज्ञापन

- रुचि जंगपांगी, जेई, लोनिवि, मूनाकोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें