फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बैठक होली की धूम, होल्यारों ने जमाया रंग

विज्ञापन
टकाना में आयोजित बैठक होली में होली प्रस्तुत करते होल्यार। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महाशिवरात्रि पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकी होली गायन हुआ। विकास विभाग में कार्यरत लेखाकार महेश पंत के आवास टकाना में हुई बैठकी होली में होल्यारों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठकी होली में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अशोक पंत ने राग पीलू में जय राधाकृष्ण हरे, सुरेश कर्नाटक ने राग काफी में ऐसी करत बरजोरी, प्रमोद जोशी ने राग काफी में लाऊं कहां से चंद्र खिलौना, श्रीकृष्ण अवस्थी ने राग काफी में मन रंग दे करतार की सुंदर प्रस्तुति दी।
वरिष्ठ शास्त्रीय संगीतज्ञ केदार भट्ट ने विभिन्न रागों में होली के गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। संतोष लाल साह, भास्कर कर्नाटक, योगेश भट्ट, मोहन लाल वर्मा, मनीष पंत, भुवन उप्रेती, दीप जोशी ने होली गाई। तबले पर भुवन पांडेय, रितेश कर्नाटक, एस शर्मा ने संगत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें