फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णानंद बेस्ट बॉक्सर चुने

Sat, 24 Dec 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जिला स्तरीय बाक्सिंग में विजेता डौड़ा हाईस्कूल के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैप्टन हरी सिंह थापा जिला मुक्केबाजी एसोसिएशन और जिला खेल विभाग के सहयोग से आयोजित सब जूनियर बालक/बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में कृष्णानंद जोशी को बेस्ट बॉक्सर, आदित्य बिष्ट को बेस्ट लूजर का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सुरेश जोशी, विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी कैप्टन हरि सिंह थापा ने प्रतियोगिता की सराहना की। व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं समय-समय पर होनी चाहिए। एसडीएस जीआईसी के प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत ने बेस्ट बॉक्सर और बेस्ट लूजर को क्रमश: 1000 और 500 रुपए का नकद पुरस्कार दिया।

प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल डौडा के करन कठायत, राहुल कुमार ने स्वर्ण, भूपेंद्र सिंह, बसंत कुमार, कुलदीप कुमार ने रजत, हिमांशु ऐरी, विनोद सिंह ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता संचालन के लिए सूबेदार मेजर पुष्कर सिंह कसनियाल ने विशेष आर्थिक सहयोग दिया। जिला मुक्केबाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन धरम चंद, सचिव एडवोकेट अजय सिंह राठौर ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें