फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एप के नाम पर बंगाल के युवक ने ठग लिए 7.70 लाख

Thu, 16 Apr 2026 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तमाम जागरूकता अभियान के बाद भी लोग साइबर ठगों के झांसे में आकर अपनी जमा-पूंजी लुटा रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है। यूनो एप के नाम पर बंगाल के युवक ने सीमांत जिले के नाचनी के एक व्यक्ति से 7.70 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर उसे नोटिस तामील कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नाचनी के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि वर्ष 2025 में यूनो एप को फिर से सक्रिय करने के नाम पर अज्ञात ने उससे संपर्क किया। वह उसके झांसे में आ गया और उसने अपनी निजी जानकारी साझा कर दी। नतीजतन उसके बैंक खाते से एक झटके में 7.70 लाख रुपये की निकासी कर दी गई। ठगी का अहसास होने पर उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की। सीओ केएस रावत ने बताया कि विवेचना के दौरान इस ठगी में शामिल 24 परगना, पश्चिम बंगाल निवासी तरुण नस्कर का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी को नोटिस तामील कराया है। इसके बाद ही आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें