धारचूला (पिथौरागढ़)। जौलजीबी-मदकोट मुनस्यारी सड़क के किरकुटिया नाले में बीआरओ 83 आरसीसी ग्रिफ के 70 मजदूरों ने दिन रात कार्य करके मात्र सात दिन में 18 टन वजनी 180 फुट का बैली ब्रिज बनाया है।
शनिवार को ग्रिफ के कमांडर की गाड़ी पास कराकर बैलीब्रिज का शुभारंभ किया गया। पहले किरकुटिया नाले के पास पुल नहीं था। इससे बारिश के मौसम में वाहनों और लोगों की आवाजाही में काफी दिक्कतें होती थी।
यहां पर पुल बनने से लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि बीआरओ ने पूर्व में जौलजीबी मदकोट मुनस्यारी में लगभग छह से ज्यादा सीसी और बैली ब्रिज का निर्माण कर चुकी है। पुलों के निर्माण से यातायात में सुगमता हुई है।