फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचारियों को जेल से बाहर नहीं आने देंगे : त्रिवेंद्र

Mon, 19 Feb 2018 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि करोड़ों का घोटाला पकड़ा गया। भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के भीतर हैं। सरकार भ्रष्टाचारियों को जेल से बाहर नहीं आने देगी। उन्होंने जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में सरकार का साथ देने की अपील की। साथ ही भ्रष्टाचार के मामलों की सीधे सरकार से शिकायत करने करने को कहा। सोमवार को पिथौरागढ़ खेल मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम ने भ्रष्टाचार पर सीधा निशाना साधा। 
विज्ञापन

घोटालों का नाम लिए बगैर कहा कि उनकी सरकार के एक साल कार्यकाल में करोड़ों का घोटाला पकड़ा गया। सीएम ने जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि कहीं भी भ्रष्टाचार मिले तो उन्हें सीधे शिकायत करें। सरकार ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता भी जताई। कहा कि स्वस्थ मन और शरीर से ही समाज में खुशहाली आ सकती है। विकास में नई पीढ़ी अहम भूमिका निभा सकती है। सरकार नशा विरोधी मुहिम चला रही है। इसमें समाज के विभिन्न तबकों का साथ चाहिए। उन्होंने युवाओं और किशोरों से नशे से दूर रहने की अपील की। 
कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में सरकार के प्रयास रंग लाए हैं। एक साल के भीतर लिंगानुपात की तस्वीर बहुत हद तक सुधरी है। इस दौरान वित्त मंत्री प्रकाश पंत, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, गंगोलहाट विधायक मीना गंगोला, डीएम सी रविशंकर, एसपी अजय जोशी, एडीएम मोहम्मद नासिर, सीडीओ वंदना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, महेंद्र लुंठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें