फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में आए दिन लग रहा है जाम, कछुवा गति से चल रहा है बहुमंजिला पार्किंग का काम

Fri, 13 Mar 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग में बन रही बहुमंजिला पार्किंग। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर में बन रही बहुमंजिला पार्किंग का कार्य धीमी गति से चल रहा है। पार्किंग न होने से सड़कों पर वाहन खड़ा करना मजबूरी बना है जो आए दिन जाम का कारण बन रहे हैं। नगर में हर रोज लगने वाले जाम से स्थानीय लोग, यात्री, वाहन चालक, व्यापारी और पर्यटक सभी परेशान हैं। पार्किंग निर्माण में देरी होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बाजार क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को देखते हुए सरकार ने नगर में 7.29 करोड़ से बहुमंजिला पार्किंग का कार्य तीन वर्ष पूर्व शुरू किया था। इसका निर्माण कार्य अभी भी कछुआ गति से चल रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि तय समय के एक साल बाद भी इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसका निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा मार्च 2025 तय थी। नगर में हर रोज विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में वाहन पहुंचते हैं। पार्किंग न होने से चालकों के लिए वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना मजबूरी है जो जाम का कारण बन रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया कि यदि समय पर पार्किंग का निर्माण हो जाता तो बाजार में लगने वाले जाम से राहत मिलती। पार्किंग में 53 वाहनों के लिए बनाई जा रही है। उन्होंने शीघ्र पार्किंग का कार्य पूरा करने की मांग की है।

कोट
भूमि विवाद के कारण कुछ समय कार्य रुक गया। साथ ही बजट भी देरी से मिला था। निर्माण की समय वृद्धि कर दी है। इस वर्ष जुलाई तक कार्य पूरा हो जाएगा। - अमित भट्ट, अवर अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, गंगोलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें