फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग नगर पंचायत अस्तित्व में आई

Thu, 09 Jul 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिसूचना जारी होने के करीब 18 माह बाद बेड़ीनाग नगर पंचायत बृहस्पतिवार को अस्तित्व में आ गई है। कपकोट नगर पंचायत का कार्यभार देख रहे अधिशासी अधिकारी हरिचरन सिंह को बेड़ीनाग के ईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने आज विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। जल्दी ही नगर पंचायत का अन्य स्टाफ भी तैनात हो जाएगा। नगर पंचायत का कामकाज शुरू करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने यहां आंदोलन चलाया था। एक दिन सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद करने के बाद व्यापारियों ने धरना भी दिया।
विज्ञापन


आंदोलन के दौरान ही एसडीएम हेमंत वर्मा ने डीएम की ओर से दिए गए लिखित आश्वासन की जानकारी व्यापारियों को दी। इसमें कहा गया कि नगर पंचायत का कामकाज तत्काल शुरू किया जा रहा है। इस आश्वासन पर व्यापारियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ईओ की तैनाती की सूचना मिलते ही व्यापार संघ अध्यक्ष इंद्र सिंह धानिक, भाजपा ब्लाक अध्यक्ष महेश पंत, देब सिंह गैडा, किशन पंत, भाजयुमो के मनीष पंत, होशियार सिंह, रमेश पंत, पुष्कर लाल आदि ने कहा कि अब लोगों को नगर पंचायत की सुविधाएं मिलने लगेंगी। उन्होंने मानक के अनुसार नगर पंचायत में स्टाफ तैनात करने की मांग की। ताकि लोगों के काम आसानी से हो सकें। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें