फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोईगैस नहीं मिलने पर प्रदर्शन

Thu, 09 Jul 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/झूलाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
जाजरदेवल में रसोईगैस की सप्लाई न होने से परेशान उपभोक्ताओं ने कस्बे में प्रदर्शन किया। कस्बे में जिस तिथि को गैस वितरण की जाती थी, अब उस तिथि को वहां गैस की गाड़ी नहीं पहुंच पा रही है। जाजरदेवल के 1500 उपभोक्ता इस अव्यवस्था से खासे नाराज हैं। उधर, गौरीहाट, बड़ालू, दोली में भी दो महीने से रसोईगैस की सप्लाई नहीं होने से लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन


जाजरदेवल में भाजयुमो प्रदेश मंत्री बसंत जोशी के नेतृत्व में एकत्र उपभोक्ताओं ने कहा कि एक महीने से रसोईगैस वितरण का सारा शेड्यूल गड़बड़ाया हुआ है। अब निर्धारित तिथि को रसोईगैस सिलेंडर की गाड़ी नहीं पहुंचती, कई बार उपभोक्ताओं को खाली सिलेंडर लेकर वापस जाना पड़ता है। उन्होंने मौके से ही एसडीएम और गैस एजेंसी के प्रबंधक से फोन पर बात कर रसोईगैस की आपूर्ति की मांग की।

प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य गोदावरी देवी, भुवन जोशी, प्रकाश जोशी, बलदेव, महेश, पार्वती देवी, दीपक सामंत, चंद्रशेखर, मनोज बिष्ट आदि थे। उधर, गौरीहाट क्षेत्र में रसोईगैस की सप्लाई दो माह से बंद है, जिस कारण उपभोक्ताओं को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। गौरीहाट व्यापार संघ अध्यक्ष पूरन सिंह धारियाल ने तत्काल गैस की सप्लाई देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें