फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में आग से ब्यूटी पार्लर खाक, दो घंटे की मशक्कत से बची आसपास की दुकानें

Mon, 02 Nov 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर में बैंक चौराहे के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में सोमवार तड़के आग लग गई। अग्निकांड में पार्लर में रखे सौंदर्य प्रसाधन के उत्पाद और दिवाली का सामान भी जलकर जलकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि पार्लर के बगल में रेडीमेड कपड़ों की दुकान तक आग पहुंचने से पहले ही उसे काबू कर लिया गया। अन्यथा नुकसान और ज्यादा हो सकता था।
विज्ञापन


बेड़ीनाग बाजार में बैंक चौराहे के पास जय मां ब्यूटी एंड कास्मेटिक सेंटर नाम से पार्लर है। पार्लर स्वामी सुनीता दुकान के पास ही रहती हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के करीब चार बजे सुनीता को पार्लर से बाहर धुआं आता दिखा। माजरा समझते ही सुनीता ने आनन-फानन में परिजनों और आसपास के लोगों को मामले की सूचना दी। दुकान में आग लगने की सूचना से सुनीता के परिवार और आस-पड़ोस में हड़कंप मच गया। अलसुबह फायर ब्रिगेड के समय पर नहीं पहुंचने का अंदाजा लगा लोगों ने तत्परता दिखाई और जिसको जो बर्तन मिला उसमें पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए। कुछ लोगों ने रेत और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आखिरकार दो घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। तेजी से कदम उठाने के चलते आग आसपास की दुकानों तक फैलने से पहली काबू कर ली गई, जिससे पार्लर से लगी हुई किसी अन्य व्यक्ति रेडीमेड कपड़ों की दुकान आग की चपेट में आने से बच गई। पीड़िता सुनीता ने बताया कि आग से पार्लर के साथ उसमें रखा कॉस्मेटिक और दिवाली का सामान भी जलकर खाक हो गया है। वहीं राजस्व उप निरीक्षक संजय खड़ायत ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें