फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की मदद को तैयार रहें एसएसबी जवान

Fri, 15 Jul 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीआईजी का स्वागत करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसबी के उपमहानिरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में आने वाली आपदाओं से निपटने के लिए और लोगों की मदद के लिए जवानों को हर वक्त तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि आपदा के समय खुद को बचाते हुए लोगों की मदद की जाए। शुक्रवार को यहां पहुंचे डीआईजी ने कहा कि बस्तड़ी गांव में आई आपदा के समय एसएसबी जवानों ने सराहनीय काम किया था।
विज्ञापन


डीआईजी ने 55वीं वाहिनी और 11वीं वाहिनी का निरीक्षण करते हुए जवानों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने अग्रिम चौकियों में चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया और इस काम को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। 55वीं वाहिनी मुख्यालय में उन्होंने निर्माण कार्यों को देखा। सभी शाखाओं में जाकर आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने जौलजीबी में सीमा चौकी का भी निरीक्षण किया।

बाद में 55वीं वाहिनी मुख्यालय में उन्होंने पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जाए और उनकी रक्षा की जाए। उनके साथ कार्यवाहक कमांडेंट नंदन सिंह बिष्ट, उपसेनानी जितेंद्र जोशी समेत सभी अधिकारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें