फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कल से 11 दिन तक बिजली कटौती झेलने के लिए रहें तैयार

Thu, 30 Jul 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यूपीसीएल की ओर से पिथौरागढ़ नगर और झूलाघाट क्षेत्र में पुराने जंपरों को कवर कंडक्टरों से बदलने तथा 11 केवीए बिजली लाइन का निर्माण किया जाना है। इस कारण शनिवार यानी एक अगस्त से 11 दिनों तक नगर और झूलाघाट के अलग-अलग हिस्सों में बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


यूपीसीएल के मुताबिक, एक अगस्त से 11 अगस्त तक नगर और झूलाघाट क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पुराने जंपर बदलने, आरडीएसएस योजना के तहत कार्य और 11 केवीए विद्युत लाइन का निर्माण किया जाना है। इस कारण टाउन दो, तीन, ऐंचोली कॉलोनी, रई, पुनेड़ी, झूलाघाट, टाउन एक व चार फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में अलग-अलग दिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। ऐसे में बिजली कटौती से लोगों को परेशान होना पड़ेगा। यदि पूरे दिन बिजली बाधित रही तो इसका असर बाजार और कारोबार पर भी पड़ेगा। यूपीसीएल के ईई नितिन गर्खाल ने कहा कि भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लाइनों में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

तिथि और प्रभावित क्षेत्र

1 अगस्त टकाना, ईदगाह, केदार कॉलोनी, विकास भवन, लिंक रोड, कुजौली, जीआईसी रोड, पौण, पपदेउ, बडौली, घंटाकरण, ऐंचोली रोड, चंद्रभागा, टनकपुर रोड क्षेत्र

2 अगस्त टकाना, ईदगाह, केदार कॉलोनी, विकास भवन, लिंक रोड, कुजौली, जीआईसी रोड, पौण, पपदेउ, बडौली, घंटाकरण, ऐंचोली रोड, चंद्रभागा, टनकपुर रोड, धारचूला रोड, ग्रिफ बैंड, रई, बस्ते, सिल्थाम क्षेत्र
विज्ञापन


3 अगस्त ऐंचोली रोड, चंद्रभागा, पुलिस चौकी, रोडवेज वर्कशॉप, एसएसबी, टनकपुर रोड क्षेत्र

4 अगस्त बड़ालू, गौरीहाट, गैना, जगतड़ी, झूलाघाट, बलतड़ी, मजिरकांडा, धारचूला रोड, ग्रिफ बैंड, रई, बस्ते, सिल्थाम क्षेत्र

5 अगस्त भदेलवाड़ा, बीएएनएल, पुलिस लाइन, कुमौड़, जाखनी, निराड़ा, चैसर, घुघपौड़, पवन विहार, बिण रोड, लिंक रोड, अपटेक तिराहा, पांडेगांव क्षेत्र

6 अगस्त धोबीघाट, जीआईसी रोड, शनि मंदिर, अपटेक, बजेटी, घंटाकरण, नगर निगम, जिला न्यायालय, भाटकोट, जीआईसी क्षेत्र

7 अगस्त बड़ालू, गौरीहाट, गैना, जगतड़ी, झूलाघाट, बलतड़ी, मजिरकांडा, जाखनी, निराड़ा, चैसर, घुघपौड़, पवन विहार, बिण रोड, लिंक रोड, अपटेक तिराहा, पांडेगांव क्षेत्र

8 अगस्त धोबीघाट, जीआईसी रोड, शनि मंदिर, अपटेक, बजेटी, घंटाकरण, नगर निगम, जिला न्यायालय, ऐंचोली रोड, चंद्रभागा, टनकपुर रोड क्षेत्र

9 अगस्त कृष्णापुरी, तिलढुकरी, टनकपुर रोड, सिनेमा लाइन, बस स्टेंड, देवसिंह मैदान, नर्सिंग कॉलेज, सिल्थाम, धारचूला रोड, ग्रिफ बैंड, रई, बस्ते क्षेत्र

10 अगस्त बड़ालू, गौरीहाट, गैना, जगतड़ी, झूलाघाट, बलतड़ी, मजिरकांडा, ऐंचोली रोड, चंद्रभागा, टनकपुर रोड क्षेत्र

11 अगस्त दौला, देवलाल गांव, पटवारी चौकी, एपीएस रोड, बस्ते, सिलपाटा, आरटीओ, तड़ीगांव, पुनेड़ी, लिंठूड़ा, धनौड़ा, धारचूला रोड, ग्रिफ बैंड, रई, सिल्थाम क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें