फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ को दो घंटे तक कमरे में बंद किया

Tue, 12 Sep 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
विज्ञापन
कनालीछीना ब्लाॅक कार्यालय में ज्ञापन सौंपते प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य वित्त मद में कटौती, पंचायतीराज अधिनियम लागू करने समेत कई मांगों को लेकर मंगलवार को प्रधानों ने विकासखंड कार्यालय में तालाबंदी की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को दो घंटे तक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष जानकी उपाध्याय के नेतृत्व में प्रधानों ने विकासखंड कार्यालय में नारेबाजी के बीच तालेबंदी की। ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि सरकार ग्राम पंचायतों को मिलने वाले राज्य वित्त के धन में कटौती कर रही है। ग्राम पंचायतों को करीब 30 प्रतिशत कम बजट मिल रहा है। राज्य बनने के 16 साल बाद भी अपना पंचायतीराज एक्ट लागू नहीं हुआ है। ग्राम पंचायतों को मिनी सचिवालय बनाने की बातें कही जाती रहीं हैं, लेकिन इस दिशा में सरकारों ने धरातल पर कोई काम नहीं किया।

कहा कि ग्राम प्रधान विषम परिस्थितियों में काम करते हैं। ग्राम प्रधानों का मानदेय कम से कम 5000 रुपये करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इस मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। कहा कि उक्त मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रधानों ने तालाबंदी की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी गंगा सिंह बिष्ट कार्यालय में बंद कर दिया। बाद में प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। तालाबंदी करने वालों में शहनाज बेगम, बलवंत कुमार, उमा बिष्ट, पार्वती देवी, कलावती देवी, होशियार राम, नरेंद्र सिंह, राम सिंह आदि प्रधान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें