फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलतिर और गंगोलीहाट क्वाटर फाइनल में पहुंचे

Thu, 08 Feb 2018 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
थल में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टार बलतिर और महाकाली इलेवन गंगोलीहाट की टीम थल में चल रही उन्मुक्त चंद क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल में पहुंच गई है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला प्री-क्वाटर फाइनल मुकाबला एनवाईसी नाचनी और स्पोर्ट्स स्टार बलतिर के बीच हुआ। नाचनी की टीम 82 रन पर आउट हो गई। विजय ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। बलतिर के लक्ष्मण ने 4, डब्बू ने 2, चिराग, किशन, प्रदीप ने 1-1 विकेट लिए। बलतिर की टीम ने पांच ओवर में बगैर विकेट खोेेए लक्ष्य हासिल कर लिया। लक्ष्मण ने 39, तेजा ने 36 रन बनाए।
विज्ञापन


दूसरा प्री-क्वाटर फाइनल मधुशाला इलेवन थल और महाकाली इलेवन गंगोलीहाट के बीच हुआ। गंगोलीहाट ने 15 ओवरों में 113 रन बनाए। शंकर ने 17 रन बनाए। थल के ललित और नीरज ने 4-4 विकेट लिए। मधुशाला की टीम 92 रन पर आउट हो गई। देवेंद्र और भगत ने 4-4, गोविंद ने एक विकेट लिया। अंपायर नवीन कार्की और सोनू बृजवाल, स्कोरर अंशु लोहनी थे। आंखों देखा हाल नीरज जोशी और महिपाल टम्टा ने सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें