फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल शुरू होने की उम्मीद बढ़ी

विज्ञापन
बेस अस्पताल पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नये साल में सीमांत में बेस अस्पताल के शुरू होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग ने बेस अस्पताल के संचालन के लिए पदों और मशीनरी का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद बेस अस्पताल का संचालन शुरू हो जाएगा। सीमांत के लोग लंबे समय से बेस अस्पताल को संचालन करने की मांग कर रहे हैं। अगर नये साल में बेस अस्पताल शुरू हो जाता है तो सीमांत के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। एक माह पूर्व पिथौरागढ़ भ्रमण पर आए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य सचिव और सीएमओ से यहां के बेस अस्पताल को जल्द शुरू करने के निर्देश थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सीएम के निर्देश के बाद सीएमएस, फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन, न्यूरो फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, दो सर्जन, ईएनटी सर्जन, ऑर्थो सर्जन, दो आई सर्जन, पैथोलॉजिस्ट, छह जीडीएमओ, छह ईएमओ, दो गाइनो, एक चर्म रोग विशेषज्ञ, दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो निश्चेतक, एक मनोचिकित्सक, चार एलएमओ, एक वरिष्ठ दंत शल्यक, एक दंत चिकित्सक, फिजियोथैरेपिस्ट, दो मैटर्न, 18 सिस्टर, 36 स्टाफ नर्स, एक प्रभारी अधिकारी फार्मेसी, पांच चीफ फार्मासिस्ट, नौ फार्मासिस्ट, तीन एलटी, दो ईसीजी तकनीशियन, दो एक्स-रे तकनीशियन, एक डार्क रूम सहायक, दो सीटी स्कैन तकनीशियन, दो डायलिसिस तकनीशियन, तीन नेत्र सहायक, डेंटल हाईजिनिस्ट, 15 डाटा एंट्री ऑपरेटर, एक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एक प्रशासनिक अधिकारी, दो प्रधान सहायक, दो वरिष्ठ सहायक, छह कनिष्ठ सहायक, एक स्टोर कीपर, एक स्टीवर्ड, एक इलेक्ट्रिशियन, एक प्लंबर, दो वाहन चालक, 60 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के पदों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। शासन से पदों को स्वीकृति और नियुक्ति होने के बाद बेस अस्पताल शुरू होने की उम्मीद है।
एक्स-रे डिजिटल मशीन की डिमांड भेजी
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग ने बेस अस्पताल के लिए आवश्यक उपकरणों का प्रस्ताव भी शासन को भेजा है। इसमें एक्स-रे डिजिटल मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, सीआर्म मशीन, सीबीसी मशीन, बायोकेमिस्ट्री सेमी ऑटो एनालाइजर मशीन की मांग भी शासन को भेजी है।
विज्ञापन

63 करोड़ से होगा अस्पताल का निर्माण
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में करीब 63 करोड़ की लागत से बेस अस्पताल का निर्माण किया गया है। कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को बेस अस्पताल के लिए स्वीकृत पूरा पैसा सरकार से मिल गया है। कार्यदायी संस्था ने बेस अस्पताल के पांच ब्लॉकों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया। अभी बेस अस्पताल परिसर में कनेक्टिविटी के लिए पक्की सड़क का निर्माण, ड्रेनेज का कार्य शेष है।
इसके लिए ब्रिडकुल ने शासन को करीब 18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। शासन से राशि मिलते ही बचा कार्य पूरा कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नये साल में लोगों को बेस अस्पताल का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के जेई गणेश कुमार का कहना है कि बेस अस्पताल का कार्य लगभग पूरा हो गया है। कुछ कार्य बचे हैं, उन्हें भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। एक माह पूर्व पिथौरागढ़ भ्रमण पर आए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग को एक माह के भीतर बेस अस्पताल शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से कार्य में तेजी आई है।
बेस अस्पताल के शुरू करने के लिए पदों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। अस्पताल का 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो गया है। अभी भवन हस्तांतरण की कार्रवाई भी नहीं हो पाई है। निर्माण पूरा होते ही भवन हस्तांतरण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

- एचएस ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें