बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड के बीच चौकस आईटीबीपी के जवान।
- फोटो : पिथौरागढ़
उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार हो रहे हिमपात से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की चौकियां भी बर्फ से ढक गई हैं। अधिकांश चौकियों में तीन से सात फुट तक बर्फ जमा है। इसके बावजूद जवान सीमा की सुरक्षा में पूरी चौकसी के साथ डटे हुए हैं।
ब्यास घाटी के गर्ब्यांग में तीन फीट, छियालेख में पांच फुट, कालापानी में सात फुट , कुटी में 7.5 फुट बर्फ जमा है, जबकि दारमा घाटी के ढाकर में चार फुट तक बर्फ जमा है। पूरे इलाके में बर्फीली हवाएं चल रही हैं।
हाड़ कंपाने वाली ठंड और चौकियों के बर्फ से ढक जाने के बावजूद भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान पूरी तरह से चौकसी के साथ सीमा की सुरक्षा में डटे हैं। आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निंबाडिया ने बताया कि लगातार हो रहे हिमपात और बारिश को देखते हुए जवानों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।