फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात का वाहन खाई में गिरा, 9 घायल

Sun, 30 Apr 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अस्कोट/डीडीहाट
विज्ञापन
खाई में गिरी हुई बारातियों की जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसबगड़ क्षेत्र के रांयाबजेता से अस्कोट के थामगांव (बैड़ा) जा रही बारात में शामिल एक वाहन अस्कोट चौराहे के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत 9 लोग घायल हो गए। वाहन चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को रांयाबजेता निवासी फकीर सिंह के पुत्र गजेंद्र सिंह की एक दिनी बारात थामगांव निवासी रूप सिंह धामी के घर जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे बारातियों को ले जा रही मैक्स जीप अस्कोट चौराहे पर असंतुलित होकर 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही कई व्यापारी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को खाई से निकाला। बारात के अन्य वाहनों से घायलों को डीडीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

घायलों में चालक/वाहन मालिक भूपेंद्र सिंह (29) पुत्र चंद्र निवासी रांयाबजेता को अधिक चोट आई है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि राजेंद्र सिंह (25) पुत्र गंगा सिंह, संजय सिंह (21) पुत्र त्रिलोक सिंह, खीम सिंह (24) पुत्र लक्ष्मण सिंह, अरविंद सिंह (19) पुत्र मोहन सिंह, पूरन सिंह (18) पुत्र नारायण सिंह, चरण सिंह (16) पुत्र कुंवर सिंह, सुंदर सिंह (23) पुत्र हयात सिंह, हीरा सिंह (29) पुत्र मोती सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायलों के अनुसार दूसरे वाहन को पास देने में हादसा हुआ। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों के सकुशल होने से बारातियों के साथ ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में दूल्हे गजेंद्र का विवाह दुल्हन हेमा के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें