फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसबगड़ घाट पर एक साथ जली छह चिताएं

Wed, 02 Nov 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
जीप हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को सांत्वना देते सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसबगड़ बोलेरो जीप हादसे में मारे गए लोगों के शवों का मंगलवार देर रात बांसबगड़ में पोस्टमार्टम किया गया। बुधवार को गमगीन माहौल में बांसबगड़ घाट पर एक साथ छह लोगों की चिता जली। मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। साथ ही बांसबगड़-कोटा सड़क का मुआयना किया।
विज्ञापन


मंगलवार को बांसबगड़-कोटा सड़क पर हुए जीप हादसे में माणीधामी के मोहन सिंह, उनकी पत्नी यशोदा देवी, मलौन निवासी बहादुर सिंह, जगत सिंह, सुंदर सिंह और लोध निवासी बहादुर राम की मौत हो गई थी। मुख्य विकास अधिकारी ने मृतक मलौन निवासी जगत सिंह और बहादुर सिंह के परिजनों से मुलाकात की। सीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की घोषणा की है, जल्द ही यह रकम परिजनों को दे दी जाएगी। परिजनों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का भी लाभ दिया जाएगा। सीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारियों को खातों की डिटेल तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिए।

मृतक जगत सिंह की पुत्री नीमा (11) लकवे से पीड़ित है। उसका इलाज कराने में मदद दी जाएगी। अन्य लाभ भी दिलाए जाएंगे। सीडीओ के साथ एसडीएम धारचूला राजकुमार पांडेय, तहसीलदार हरीश आर्या मौजूद थे। सीडीओ ने सड़क की खराब दशा की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़। बांसबगड़-कोटा मार्ग पर हुए हादसे में मारे गए लोगों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। भाजपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगत मर्तोलिया की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में सड़क की खराब दशा पर रोष जताया गया। कहा कि लोग लोनिवि के पीएमजीएसवाई डिवीजन की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। इन लोगों ने मृतकों के परिजनों को कम से कम 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की। शोकसभा में दिनेश राणा, राजू मेहरा, मनोहर सिंह, प्रह्लाद सिंह, चंद्र सिंह, हीरा पंवार, यशोदा देवी, ममता दानू, लक्ष्मी धामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें