फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के बाजार में बिक रही प्रतिबंधित नेपाली सिगरेट खुकरी

Fri, 31 Jan 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के बाजार में प्रतिबंधित नेपाली खुकरी सिगरेट खुले आम बिक रही है। भारत-नेपाल सीमा पर बहने वाली महाकाली नदी के अवैध रास्तों से तस्कर नेपाली खुकरी सिगरेट को भारतीय बाजार में पहुंचा रहे हैं। बिना टैक्स दिए भारत आ रही नेपाली सिगरेट से भारत सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। बावजूद इसके सिगरेट तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं।
विज्ञापन


पड़ोसी देश नेपाल में बनने वाली खुकरी सिगरेट भारत में पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद पिथौरागढ़ जिले की दुकानों में यह सिगरेट तस्करी कर पहुंचाई जा रही है। दुकानों तक सिगरेट कौन पहुंच रहा है, कैसे पहुंचाया जा रहा है। इसका पता नहीं चलता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल की खुकरी सिगरेट की पेटियां रात को महाकाली नदी से ट्यूब के सहारे भारत पहुंचती हैं। इसके बाद तस्कर इसे जिले के दुकानों में सप्लाई करते हैं। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध आवाजाही एवं तस्करी रोकने के लिए एसएसबी, कस्टम विभाग और नागरिक पुलिस को तैनात है। इसके बावजूद पिथौरागढ़ की दुकानों में सिगरेट को खुलेआम बेची जा रही है।
टायर व ट्यूब की मदद से भारत पहुंचती है सिगरेट
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल के मध्य कालापानी से लेकर पंचेश्वर तक वैध आवाजाही के लिए पांच झूला हैं। गर्ब्यांग के पास बने सीता पुल सहित धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीबी और झूलाघाट से लोग आवाजाही करते हैं। इन रास्तों पर सुरक्षा बलों और खुफिया विभागों की नजर होने के कारण पुलों से सिगरेट भारत नहीं आ पाती है। सूत्रों के अनुसार जिले में जौलजीबी से हल्दू के बीच तीन स्थान ऐसे हैं, जहां पर टायर व ट्यूब की मदद से काली नदी पार कर सिगरेट अवैध ढंग से भारत लाई जाती है।
विज्ञापन


प्रतिबंधित नशीली वस्तुओं को बेचना गैर कानूनी है। चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जो भी दुकान संचालक प्रतिबंधित खुकरी सिगरेट बेचते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गोविंद बल्लभ जोशी, सीओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें