फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जनता मिलन में 95 शिकायतें, निस्तारण के निर्देश

Mon, 28 Sep 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला सभागार में सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने 95 शिकायतें और आवेदन रखे। इनमें फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तारबाड़, सोलर लाइट, प्रधानमंत्री आवास, आपदा से क्षतिग्रस्त भवन का मुआवजा, सुरक्षा दीवार, सड़क, पेयजल, राशन कार्ड, पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने और इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
जनता मिलन में ग्राम पल्सों के गिरिधारी राम ने फसल सुरक्षा के लिए घेरबाड़ और सोलर लाइट लगाने, न्याड़ी के रमेश चंद्र थ्वाल ने चेनलिंक तारबाड़, ग्राम बाड़ासुसेरा के सोबन सिंह ने आपदा से क्षतिग्रस्त भवन का मुआवजा, सोलर लाइट और ग्राम मौराड़ी के चंद्रमणि जोशी ने फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तारबाड़ लगाने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान सिलिंगटाक लक्ष्मी देवी ने सीसी सड़क बनाने और ग्राम पंचायत मल्ली खटोली की सोनिया देवी ने दूरस्थ क्षेत्र में हेलीपैड बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें