फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खुलने के बाद भी नहीं मिली राहत

Tue, 01 May 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
तीन दिन की छुट्टी के बाद पिथौरागढ़ एसबीआई में लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को बैंक खुले। इस दौरान नकदी लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि बैंक खुलने के बाद भी एटीएम से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। जिला मुख्यालय में अधिकतर एटीएम नकदी की कमी से शोपीस बने रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसबीआई ने मात्र तीन एटीएम में नकदी डाली। अन्य बैंकों के एटीएम भी बंद रहे।

विज्ञापन


मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक में भीड़ उमड़ पड़ी। सहायक प्रबंधक मुन्ना गिरी ने बताया कि बैंक में तीन करोड़ रुपये बचे हैं। बैंक में हर दिन करीब एक करोड़ रुपये जमा होते हैं, जबकि दो करोड़ रुपये के करीब निकासी होती है। जमा और निकासी में आधे का फर्क होने से भी नकदी का संकट गहराया है। उन्होंने बताया कि ब्रिगेड कैंटीन, आईटीबीपी और पुलिस लाइन के एटीएम में बीस लाख रुपये की धनराशि डाली गई। उन्होंने बताया कि बैंक को इस सप्ताह के अंत तक सौ करोड़ रुपये मिल जाएंगे।

बाद में ये एटीएम भी कैश विहीन हो गए। बैंक परिसर के अंदर स्थित एटीएम में पर्याप्त रकम उपलब्ध थी, जबकि भड़कटिया, रोडवेज बस स्टेशन और कासनी के एटीएम में लंबे समय से रकम नहीं डाली गई है। इसके अलावा सहकारी बैंक, सेंट्रल बैंक, ओरियंटल, यूको, बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक के एटीएम नकदी नहीं होने से बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें